फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The school seems to be that class of drugs!

इस स्कूल में लगती है, नशे की क्लास!

Wed, 23 Jul 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर Updated Wed, 23 Jul 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
The school seems to be that class of drugs!

हिमाचल के एक स्कूल में शिक्षा का पाठ पढ़ाने की जगह युवा नशे के गर्त फंसते जा रहे हैं। हालात यह है कि स्कूल के भीतर ही कई युवा नशे का सेवन करके धुत रहते हैं।

विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि प्रशासन की लाख शिकायतों के बाद भी पुलिस यहां पर नशे की इस पाठशाला को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई है।

नशेड़ी युवक पुलिस के आने से पहले ही रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन से लेकर स्थानीय लोग इन नशेड़ियों से परेशान है।

नाल्टी स्कूल बना नशेड़ियों का अड्डा

The school seems to be that class of drugs!

मामला‌ बिलासपुर जिला के कुठेड़ा का है जहां पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। हालांकि,इन दिनों में स्कूल में छुट्टियां हैं फिर भी वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं चल रही हैं।

ऐसे में नशेड़ियों के लिए स्कूल परिसर बेहतर स्थान बना हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोज कुमार ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने देखा कि करीब एक दर्जन नशेड़ी युवा नशे में धुत थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भराड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पहुंची पुलिस नशेड़ी फरार

The school seems to be that class of drugs!

लेकिन,तब तक सभी नशेड़ी मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थ बेच रहे दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्होंने स्कूल के नजदीक नशीले पदार्थों की बिक्री बंद नहीं की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोज कुमार, सदस्य बलवीर ठाकुर, राजकुमार, कृष्णा देवी, रणजीत, तिलकराज, रतन लाल, नंत राम, किशोरी लाल और दिलीप राज ने मांग की है कि स्कूल के नजदीक बिक रहे नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए।

इस संबंध में डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने कहा कि स्कूल में नशेड़ियों के होने की सूचना स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान ने दी। जिसके उन्होंने भराड़ी पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed