{"_id":"5df4cd3f8ebc3e87a25b464d","slug":"the-fourth-accused-to-shoot-home-guard-jawan-arrested-from-the-hotel-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान पर गोली चलाने वाला चौथा आरोपी होटल से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होमगार्ड जवान पर गोली चलाने वाला चौथा आरोपी होटल से गिरफ्तार
Sat, 14 Dec 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दो दिन पूर्व मनाली के मॉडल टाउन में गश्त कर रहे होमगार्ड के एक जवान पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को भी कुल्लू पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी शुभम को उसके दोस्तों ने ही मनाली के अलेउ में होटल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसे पनाह देने के आरोप में एक युवती और एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल बुधवार रात होमगार्ड के जवान पर गोली चलाने के बाद 23 वर्षीय शुभम पंवर निवासी टनक कालोनी विकासनगर जिला देहरादून उत्तराखंड फरार हो गया था। उसे उसके दोस्त 26 वर्षीय विकास राणा निवासी ठारू बैजनाथ जिला कांगड़ा और 26 वर्षीय प्रीति निवासी लाल गोपाल गंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने एक कमरे में छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने गुमराह किया। वहीं पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ है कि शुभम पर विकासनगर में चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुट गई है। अभी तक हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुआ है। वहीं हमले में घायल होमगार्ड जवान को पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन