फादर्स डे पर बेटी ने फंदा लगाकर दी जान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की मौत से डिप्रेशन में आकर 18 साल की छात्रा ने बहन के घर फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। वह डेराबस्सी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। घटना ढली की इंद्रनगर कालोनी की है।
पुलिस के मुताबिक अनिशा चौहान करीब पंद्रह दिन पहले अपनी बहन कनिका के पास ढली में इंद्रनगर कालोनी रहने आई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे कनिका किसी काम से बाहर गई थी। लौटकर आई तो अनिशा फंदे पर झूल रही थी।
कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर युवती ने जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनिशा पिता की सबसे लाडली बेटी थी। करीब दो साल पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी।
गुमसुम रहती थी अनिशा
वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। गुमसुम रहती थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत के लिए उसने फादर डे ही चुना। हालांकि पुलिस को मौके वारदात से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
डीएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद वह काफी डिप्रेशन में थी।
पुलिस इस संबंध में परिजनों से पूछताछ कर रही है। मुमकिन है कि पिता की मौत से मानसिक तनाव झेल रही बेटी ने इसी वजह से फादर डे पर आत्महत्या करने का फैसला लिया होगा?
चलती बस में पहाड़ी से सिर टकराया, महिला की मौत
चलती बस में पहाड़ी से सिर टकराने से एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान मंजू देवी (40) गांव गुलथाणी तहसील सुन्नी के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि बस में तबीयत खराब होने पर महिला ने सिर खिड़की से बाहर निकाला था। फेयरलॉन के समीप सड़क संकरी होने की वजह से सिर पहाड़ी से जा टकराया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जब महिला अपने पति सुभाष चंद के साथ पथ परिवहन निगम की बस में खटनोल से शिमला की ओर आ रही थी।
संकरी पहाड़ी से टकराया सिर
पुलिस के अनुसार मशोबरा के समीप महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने बस की खिड़की खोलकर सिर बाहर निकाल दिया। यह मार्ग एक तरफ पहाड़ी होने के कारण संकरा है।
पुलिस का मानना है कि इसी बीच फेयरलॉन में सामने की तरफ से एक गाड़ी आ रही थी। उसे पास देने के लिए चालक ने बस को थोड़ा पहाड़ी की तरफ किया।
इस बात से अनजान रही महिला का सिर पहाड़ी से टकरा गया। डीएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है, इसकी छानबीन की जा रही है। थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।