फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The car in mandi himachal and over speed challan done in Noida

गाड़ी मंडी में और नोएडा में हो गया ओवर स्पीड का चालान, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Jun 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
The car in mandi himachal and over speed challan done in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मंडी जिले के एक व्यक्ति के साथ अजीबोगरीब वाकया पेश आया है। हिमाचल से पंजीकृत युवक की टाटा विस्टा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर लिखी एक स्विफ्ट डिजायर कार यूपी के नोएडा की सड़कों पर दौड़ रही है।

विज्ञापन


हाल में युवक को यूपी की ट्रैफिक पुलिस से ओवर स्पीडिंग के आरोप में मिले एक चालान से इसका खुलासा हुआ है। युवक ने वाहन के पूरे विवरण के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्रालय और नोएडा पुलिस को इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


मंडी के सदर तहसील निवासी धीरज गुलेरिया की टाटा विस्टा कार हिमाचल में रजिस्टर्ड है। कुछ समय पहले धीरज के पास उत्तर प्रदेश की यातायात पुलिस से एक चालान पहुंचा। 12 जनवरी इस चालान से उन्हें पता चला कि उनकी कार नोएडा गौतम बुद्ध नगर में 118 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में कैमरे और स्पीड डिटेक्टर लगे हैं, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार पर चलने वाले वाहनों की फोटो खींचकर वाहन मालिक के पते पर चालान जारी कर देते हैं। ऐसे में उन्हें 400 रुपये का जुर्माना लगाया है। गुलेरिया ने चालान को ध्यान से देखा तो उसमें उस कार का फोटो भी था, जिसका चालान हुआ। 

चोरी की गाड़ी पर हिमाचल का नंबर

फोटो में कार पर नंबर तो उनकी गाड़ी का था, लेकिन कार टाटा विस्टा के बजाय स्विफ्ट डिजायर थी। उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्रालय, वाहन, ई चालान, एम परिवहन के अलावा नोएडा पुलिस को ई-मेल से की।

इसमें कहा कि उनकी कार कभी हिमाचल से बाहर गई ही नहीं। साथ ही एम परिवहन एप का हवाला देते हुए कार में गड़बड़ी की बात उठाई। बड़ी गड़बड़ी की आशंका के चलते केंद्रीय विभाग ने हिमाचल में एम परिवहन एप का डाटा मेंटेन करने वाले हिमाचल एनआईसी को इस संबंध में संपर्क किया।

जांच में पता चला कि धीरज की बात और आरोप सही हैं। अब संबंधित विभाग के अधिकारी असमंजस में हैं। जानकारों का कहना है कि नोएडा की सड़कों पर दौड़ रही वह कार चोरी की हो सकती है। ई चालान के तहत सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैफिक की निगरानी करने वाली नोएडा पुलिस भी अब मामले में छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed