फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technomac company DGM arrested in 4500 crore rupee scam

4500 करोड़ के घोटाले में टेक्नोमैक कंपनी का डीजीएम गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Technomac company DGM arrested in 4500 crore rupee scam

हिमाचल के 4500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित टेक्नोमैक कंपनी के घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने कर चोरी के इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के डीजीएम (अकाउंट्स) विवेक कुमार लाल को सीआईडी दफ्तर पांवटा में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को कार्रवाई के डर से कंपनी का डीजीएम खुद सीआईडी के सामने पेश हुआ। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे पांवटा स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


विवेक पर फर्जी बिल और दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। सीआईडी का दावा है कि पूछताछ में विवेक ने कई अन्य के नाम और उनकी भूमिका के भी खुलासे किए हैं। इससे पहले सीआईडी ने कंपनी के अकाउंटेंट रहे विवेक गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Technomac company DGM arrested in 4500 crore rupee scam

दरअसल साल 2014 में कर चोरी का मामला सामने आने के बाद से टेक्नोमैक कंपनी के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी फरार चल रहे थे। सीआईडी सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए विवेक लाल पर पिछले बीस दिन से जांच टीम दबाव बनाए थी।

तीन बार उसके दिल्ली स्थित कार्यालय पर दबिश देकर पेश होने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद शनिवार को वह जांच अधिकारियों के सामने पेश हुआ। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद जांच अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सीआईडी संदीप धवल ने बताया कि पूछताछ में कंपनी के डीजीएम ने स्वीकार किया है कि जो फर्जी बिल, टर्न ओवर और गलत बैलेंस शीट के अलावा अन्य दस्तावेज तैयार किए थे, उन पर इसने ही हस्ताक्षर किए थे।

इसके अलावा कंपनी के विभिन्न बैंकों से लिए लोन के मामले में जितनी भी फील्ड विजिट हुई, उनमें बैंक अधिकारियों को इसी ने अटेंड किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed