{"_id":"1cbfdd6607125bebe51537e0768c401a","slug":"teacher-molested-minor-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबीटी टीचर ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
बयूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Sun, 30 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवलाया के अधीन राजकीय प्राथमिक पाठशाला महिगलू में जेबीटी अध्यापक ने स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ अशील हरकतें कर गुरु-शिष्य के रिश्तेदार को शर्मसार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। यह घटना इसी माह की 22 मार्च की है।
पीड़ित छात्रा द्वारा अपने माता पिता को आपबीती सुनाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। महिगलु प्राथमिक पाठशाला में चौथी कक्षा की छात्रा को आरोपी जेबीटी अध्यापक पुने राम (39) गांव काहरा तहसील सदर ने 22 मार्च को पर्यावरण का पेपर ठीक न होने और दोबारा पेपर लेने के बहाने स्कूल बुलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल में अध्यापक के सिवाय कोई नहीं था। छात्रा की शिकायत है कि शिक्षक ने अश्लील हरकतें कर उसे धमकाया कि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे फेल कर देगा और जान से भी मार देगा।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा ने अध्यापक के डर से अपने साथ घटित अश्लीलता का सारा राज कुछ दिन छुपाकर रखा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आप बीती बताई।
वारदात को लेकर गुस्साए परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ गत शुक्रवार को पधर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ भीम सेन की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी अध्यापक को उसके घर से हिरासत में लिया।
शनिवार को मामले की जांच करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा स्वयं घटना स्थल पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपी अध्यापक को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।