{"_id":"577c8adc4f1c1b6f0c7fb149","slug":"teacher-involved-in-high-tech-cheating-case-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक नकल मामले में गिरफ्तार शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेक नकल मामले में गिरफ्तार शिक्षक सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल करवाने के आरोप में गिरफ्तार भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी रमेश चंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
भरोग बनेड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रणदेव को अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
विभाग की मानें तो पुलिस रिमांड पर 48 घंटे पूरा होने की स्थिति में आरोपी स्वत: सस्पेंड माना जाता है। विभाग के शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर की कॉपी डायरेक्टर शिक्षा विभाग को भेजी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई। बता दें कि इसी मामले में शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री कार्यालय में तैनात असिस्टेंट रमनदीप पहले ही निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन