फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher arrested on molestation of schoolgirl in kangra

छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर अध्यापक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

Fri, 31 May 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrested on molestation of schoolgirl in kangra

पुलिस थाना नूरपुर थाना में एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक पर चौथी कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। 25 मई को यह मामला थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ धारा 354ए और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक दलवीर सिंह ने चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। वहीं, पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला अध्यापिका से की।
विज्ञापन


महिला अध्यापिका ने इस घटना की सूचना बीईईओ कार्यालय को दी और बीईईओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने बयान कोर्ट में दर्ज करवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed