फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   taxi Driver Pistol Whipped and Robbed

पिस्तौल की नोक पर लूटा टैक्सी चालक

Sun, 07 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sun, 07 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
taxi Driver Pistol Whipped and Robbed

मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह के लिए सवारी लेकर जालंधर से निकली टैक्सी को उसी में सवार दो शातिरों ने शनिवार देर रात पिस्तौल की नोक पर लूट लिया। वारदात नैहरियां के पास बाबा पिंडी दास आश्रम वाले मोड़ पर अंजाम दी गई।

विज्ञापन


रात 11:00 बजे एक युवक ने उल्टी का बहाना बनाकर टैक्सी को रुकवाया तो दूसरे ने ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद दोनों शातिर टैक्सी को लूटकर रात के अंधेरे में गायब हो गए। डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


जालंधर के गुरुनानकपुरा वेस्ट मकान नंबर 102 निवासी टैक्सी ड्राइवर राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने जालंधर से 4500 रुपये में टैक्सी किराये पर ली थी। देर शाम वह दोनों को जालंधर से लेकर चला था। रात 11:00 बजे जब वे अंब से आगे बाबा पिंडी दास आश्रम वाले मोड़ पर पहुंचे तो टैक्सी सवार एक ने उल्टी आने की बात कही और टैक्सी रोकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे उसने गाड़ी रोकी तो दूसरे ने पिस्तौल निकालकर कनपटी पर तान दी और उसे टैक्सी से बाहर निकाल दिया। राजेश कुमार के विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और गोली से उड़ाने की धमकी देकर गाड़ी को भगा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed