{"_id":"5e848cd75f95e88e316241433ca9c9cb","slug":"taking-on-an-army-truck-crashed-border-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सप्लाई लेकर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर सप्लाई लेकर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Thu, 04 Sep 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर बुधवार देर रात सेना की सप्लाई ले जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। राहलाफाल के समीप हुए इस सड़क हादसे में सेना के तीन जवानों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात मनाली-लेह मार्ग पर राहलाफाल में एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। यह ट्रक लेह के लिए सेना की पंजाब रेजीमेंट की सप्लाई लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में चालक-परिचालक और सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। हादसे में हवलदार गुरमीत सिंह, नायक कश्मीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप, चालक कालाराम तथा परिचालक रमण घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने पलचान ट्राजिंट कैंप से घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
इस दौरान सेना के जवानों ने खाई में गिरे ट्रक से बिखरे पड़े सामान को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।