फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suspects Seen Near Nadaun Hamirpur Bhadroya Kangra Police Started Search Operation

नादौन, भदरोया में दिखे हथियारों से लैस आधा दर्जन संदिग्ध

Mon, 20 Aug 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमलानादौन (हमीरपुर)/कंडवाल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमलानादौन (हमीरपुर)/कंडवाल (कांगड़ा) Updated Mon, 20 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Suspects Seen Near Nadaun Hamirpur Bhadroya Kangra Police Started Search Operation

धर्मशाला में सैन्य क्षेत्र योल में दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और चार रौंद के साथ चार युवकों के पकड़े जाने के बाद दूसरे ही दिन रविवार को हिमाचल सीमा के भदरोया गांव में तीन संदिग्ध बंदूकधारी दिखे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं, हमीरपुर के नादौन के वार्ड-7 में में भी हथियारों से लैस तीन संदिग्धों के दिखने से लोग दहशत में हैं। रविवार तड़के ये संदिग्ध देखे गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ये फरार हो गए।
विज्ञापन


तड़के ही पिस्टल के साथ झाड़ियों में छिपकर बना रहे थे योजना  
नादौन (हमीरपुर)। सब्जी मंडी से सटे वार्ड-7 में हथियारों से लैस तीन संदिग्ध रविवार तड़के पांच बजे झाड़ियों में छिपकर आढ़ती के घर की रेकी करते हुए देखे गए हैं। एक संदिग्ध रेकी कर कर झाड़ियों में छिपे साथियों को जानकारी दे रहा था। पड़ोस में रह रहे परिवार के एक सदस्य ने खिड़की से यह सब नजारा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब देख पड़ोसी डर गया और परिवार के सदस्यों को जगाया। तुरंत आढ़ती के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिन लोगों ने संदिग्धों को देखा, उनके अनुसार एक संदिग्ध झाड़ियों में छिपा था जबकि उससे कुछ दूरी पर दूसरा खड़ा था। तीसरा संदिग्ध आढ़ती के घर पर नजर रखे हुए था।

वह अपने दो साथियों को जानकारी दे रहा था। एक संदिग्ध ने अपनी टी शर्ट उठाकर पिस्टल निकाला और दूसरे हाथ से जेब से कारतूस निकालकर इसमें भर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और उनके बयान कलमबद्ध किए। थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।  

कहीं लूट के इरादे से तो नहीं आए
आढ़ती के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी के साथ रंजिश नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है। आढ़ती रोज सुबह पांच बजे सब्जी मंडी के लिए निकलता है। हो सकता है कि संदिग्ध लूटपाट के इरादे से उनके घर की रेकी कर रहे हों। घटनाक्रम के वक्त आढ़ती घर पर नहीं थे और हमीरपुर से बाहर गए हुए थे।

हिमाचल-पंजाब पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन
कंडवाल (कांगड़ा)। हिमाचल सीमा के भदरोया गांव में तीन संदिग्ध बंदूकधारी दिखने के बाद रविवार को हिमाचल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाश के दौरान पठानकोट और नूरपुर पुलिस ने चक्की खड्ड के आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे को छान मारा लेकिन संदिग्धों का कहीं सुराग नहीं मिला।

पुलिस सुरक्षा के लिहाज से अब कांगड़ा और पंजाब की तरफ आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित चक्की खड्ड पुल के समीप हथियारों सहित तीन संदिग्धों के देखे जाने की सूचना उन्हें मिली थी।

सूचना मिलने पर कांगड़ा और पठानकोट पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पठानकोट और नूरपुर पुलिस ने चक्की खड्ड के आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन संदिग्धों का कहीं अता-पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि यह सूचना एक मूक-बधिर व्यक्ति ने एक स्थानीय महिला को इशारों में दी।


इसके बाद महिला ने इस बारे में आसपास के लोगों को सूचित किया। वहीं नूरपुर पुलिस ने बिना समय बर्बाद किए पठानकोट पुलिस के सहयोग से सर्च अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कांगड़ा और पठानकोट पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर भी पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से हर गाड़ी की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। - संतोष पटियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed