फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case at kangra, dehagopipur

नसें काटने पर भी नहीं मरा तो लगा लिया फंदा

Fri, 06 Jun 2014 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jun 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
suicide case at kangra, dehagopipur

कांगड़ा के देहरागोपीपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह अपनी जिंदगी से इतना परेशान था कि आए दिन आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह वही शख्स है जिसने करीब दो हफ्ते पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। मृतक अजय सिंह (36) निवासी कुलाहर (सुनेहत) का रहने वाला था। वीरवार दोपहर को इसने अपने कमरे में ही फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

आत्महत्या से इलाके में हर कोई परेशान

suicide case at kangra, dehagopipur

इस घटना के बाद से इलाके का हर व्यक्ति हतप्रभ है। वीरवार दोपहर के समय अजय सिंह अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान इसे सुसाइड करने की सूझ गई।

इसने रस्सी से पंखें में फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया। जब दोपहर को खाना देने मां कमरे में गई तो उसने अजय सिंह को पंखे से लटकते देखा।

मां ने शोर मचाया और उसके बाद तो जैसे मां सुधबुध ही खो बैठी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे से शव को नीचे उतारा और मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दो हफ्ते पहले काट ली थी नसें

suicide case at kangra, dehagopipur

पुलिस के अनुसार 25 मई रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर पहुंचते ही कहने लगा कि उस पर गाड़ी का छह लाख का लोन है।

इस दौरान उसकी मां और पत्नी ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और चाकू से बाजू की नसें काटने की कोशिश करने लगा।

इससे हाथ से खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed