{"_id":"1d04fcd2dc29906d1e436834f2cf8236","slug":"suicide-case-at-kangra-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए करते थे तंग, महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए करते थे तंग, महिला ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के भरावना इलाके के कुरल में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित करने के बाद ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के भाई ने सास व ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक कुरल गांव की 26 वर्षीय महिला विंता देवी ने रविवार रात को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। महिला की गंभीर हालत को देख उसे पालमपुर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहां से महिला को टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर उसके भाई ने बहन की सास व सुसर पर दहेज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
महिला के भाई ने लगाए आरोप
महिला के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के नाम पर उसकी बहन को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला का पति रवि कुमार निजी कंपनी में गुजरात में कार्य करता है। वह घर से बाहर है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
पुलिस ने महिला की सास व सुसर के खिलाफ 306 व 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वह स्वयं मौके पर गए थे। मायके पक्ष के लोग भी सोमवार को कुरल पहुंच गए थे। हालात पर काबू रखने के लिए भवारना पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात तक कुरल में ही डटी रही।