{"_id":"2f2fed6210c7cce95fd737a6b68affb4","slug":"suicide-case-at-hamirpur-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से चार दिन पहले युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से चार दिन पहले युवक ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के परोल गरांव के एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। इसका क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। निश कुमार (27) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी परोल ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जहर खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर निश कुमार उल्टियां मारने लगा। इस पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने निश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल लाने से पहले ही निश कुमार ने भोरंज अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक का शव कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। निश कुमार का 22 नवंबर को विवाह था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह खुद कैंटीन से विवाह का सामान खरीदकर लाया था। अब तक उसके जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।