बस इतनी सी बात पर फंदे पर झूल गई पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले में करसोग के तहत एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार देर शाम महिला और उसके पति के बीच में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। जिस पर उसने रसोई घर में जाकर फंदा लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाला मृतका का पति पेशे से सोने का कारीगर है। पुलिस के मुताबिक टूकी हडूब्बा (20) पत्नी सनातन निवासी मैथनपुर वेस्ट बंगाल 500 रुपये ऊन लेकर घर आई थी। जिस पर उसका पति भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
रसोई में बंद होकर लगा लिया फंदा
इसके बाद महिला का पति वापस दुकान में आ गया। इस बीच महिला रसोईघर में बंद हो गई। जब पति ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह खुल नहीं पाया। जिस पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर दरवाजा खोला तो अंदर टूकी हडूब्बा फंदे पर लटकी हुई मिली।
जिसे ग्रामीण नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला अपने पीछे एक बच्चा छोड़ गई है। इधर, एसएचओ सुनील ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
सतलुज में मिला शव,सनसनी
रामपुर बुशहर में जगातखाना थाना के अंतर्गत थाचवा के पास सतलुज में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने की पुष्टि थाना प्रभारी परस राम ने की है।
उन्होंने बताया कि दिन के समय पुलिस को सूचना मिली कि थाचवा से नीचे सतलुज में बिजली की तारों के बीच अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा दिया है। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं है। उसकी आयु 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।