फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sucide case at Junga

महज ढाई हजार के लेनदेन में चालक ने गंवाई जान!

Mon, 28 Apr 2014 10:13 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
sucide case at Junga

महज ढाई हजार रुपये के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में एक टैक्सी चालक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन


उधार दिया पैसा न मिलने पर उसने उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर ली और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

कानून को अपने हाथ में लेने के आरोप में उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर दी गई। इस घटना के बाद वह तनाव में रहने लगा और शनिवार को इसका शव जुन्गा के समीप खाई में मिला।

दूसरे चालक को उधार दिए थे ढाई हजार

sucide case at Junga

परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसे पैसे लेने थे, पुलिस केस दर्ज होने के बाद वह उसे लगातार तंग कर रहा था।

लिहाजा, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बलबीर कुमार (37) पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और वह मैहली में किराये के भवन में रहता था।

इसने कुछ समय पहले एक दूसरे टैक्सी चालक राजेंद्र सिंह राज को ढाई हजार रुपये उधार दिए। लेकिन राज समय पर पैसे नहीं लौटा पाया। लिहाजा 22 अप्रैल की रात को बलबीर का राजेंद्र के साथ झगड़ा हो गया।

बलबीर पर आरोप लगा कि उसने राजेंद्र को पीटा और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने बलबीर के खिलाफ मुकदमा दे दिया। इसके बाद बलबीर परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

sucide case at Junga

शनिवार दोपहर को इसे जुन्गा रोड पर सड़क के किनारे पैराफिट पर सोते देखा गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति सड़क से नीचे गिरा है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस को दी शिकायत में बलबीर के भाई कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना के बाद से राजेंद्र उसके भाई को लगातार तंग कर रहा था। इसी से परेशान होकर उसके भाई ने कुछ खा लिया हो और आत्महत्या कर ली।

बलबीर की मौत के लिए उसने राजेंद्र को दोषी ठहराया है। कसुम्पटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed