फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students going to school in ravine shedding, deat

स्कूल जा रहे छात्र की खड्ड में बहकर मौत

Wed, 06 Aug 2014 10:48 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Students going to school in ravine shedding, deat

हिमाचल में तेज बारिशों से उफान पर आए नदी नाले लोगों की जान लील रहें हैं। कांगड़ा बैजनाथ की पुन्न खड्ड में बहने से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है।

विज्ञापन


रेलवे पुल के समीप खड्ड में बहे लड़के की पहचान अनिकेत पुत्र अर्जुन निवासी नोरी झिकली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खड्ड के रास्ते स्कूल जा रहे लड़के का अचानक पांव फिसलने से वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


थोड़ी दूर बहने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए नजदीक के आयुर्वेदिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की गई जान

Students going to school in ravine shedding, deat

सरस्वती विद्या मंदिर पपरोला में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले अनिकेत के पिता अर्जुन ने बताया कि मंगलवार सुबह अनिकेत स्कूल जाने के लिए खड्ड से जा रहा था।

अचानक पांव फिसलने से पानी की चपेट में आ गया। अनिकेत अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भारी बरसात के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को हर रोज अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। इसकी एक वजह नदी नालों पर पुलों का निर्माण्‍ा न होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed