फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student hospitalised after teacher beats him.

दर्दनाक! टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

Thu, 18 Sep 2014 07:55 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
Student hospitalised after teacher beats him.

निजी स्कूल में नौवीं की छात्रा को टीचर ने बुरी तरह पीट दिया। छात्रा की गलती इतनी थी कि वह अपनी सहपाठी से कॉपी मांग रही थी। पांवटा देवीनगर निवासी सुनैना (14) स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ रही है। अभिभावक जोगेंद्र सिंह और लता देवी ने कहा कि पिटाई से सुनैना के सिर और मुंह पर अंदरूनी चोटें लगी हैं।

विज्ञापन


छात्रा को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक छात्रा का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर कमला पाशा ने कहा कि छात्रा के सिर पर कुछ अंदरूनी चोटें हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट अस्पताल पहुंची पांवटा पुलिस टीम को दे दी है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि छात्रा के परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने और छात्रा के बयान दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा, अभिभावकों ने की टीचर की पिटाई

Student hospitalised after teacher beats him.

स्कूल प्रधानाचार्य ए. पराशर ने कहा कि अध्यापक के खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं। छात्रा के अभिभावक स्कूल में घुसे और उन्होंने नाजमद अध्यापक की जमकर पिटाई की।

उन्होंने शिक्षक का बचाव करते हुए कहा कि उनके स्कूल के अध्यापक ने किसी भी छात्रा की पिटाई नहीं की है।  खबर लिखे जाने तक सुनैना के परिजनों और टीचर के बीच समझौते को लेकर स्कूल परिसर में बैठक चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed