{"_id":"5cdae2fabdec2207903d55ec","slug":"student-commit-suicide-after-share-rope-on-social-media-in-kangra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले सोशल मीडिया पर शेयर की फंदे की रस्सी, फिर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले सोशल मीडिया पर शेयर की फंदे की रस्सी, फिर दे दी जान
Tue, 14 May 2019 09:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 May 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में शीट मेटल व्यवसाय में प्रशिक्षण ले रहे एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र ने बेडशीट को फाड़ कर फंदा बनाया और कमरे में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या की।
विज्ञापन
हालांकि, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। छात्र की पहचान नितिन कुमार (24) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी फतेहपुर डाकघर रेहन जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छात्र जब पंखे से लटकने की योजना बना रहा था, तो उसने पंखे से बंधी रस्सी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जानकारी के मुताबिक छात्र जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत हटली में दीप सिंह पुत्र चूहड़ सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
छात्र का यह कमरा आईटीआई गेट से मात्र 20 मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि 13 मई को छात्र ने शाहपुर आईटीआई में क्लास लगाई थी। अगले दिन जब वह क्लास लगाने नहीं पहुंचा तो उसके साथी छात्रों को शक हुआ और वह उसके कमरे में गए।
Trending Videos
लेकिन कमरा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने सिहुंता पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे को तोड़ा, जिसमें अंदर छात्र का शव पंखे पर लटका हुआ मिला।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डल्हौजी रोहन डोगरा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिहुंता अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डल्हौजी रोहन डोगरा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिहुंता अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।