{"_id":"3ce419893825715a2119ddab7a0d7b23","slug":"stone-dropped-from-the-hill-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से पत्थर गिरा, महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से पत्थर गिरा, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 29 Jul 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उप तहसील सैंज की ग्राम पंचायत भलाण-2 के नौणू गांव में हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नौणू गांव की बुजुर्ग महिला पशुओं को चराने के लिए जंगल में गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरा और महिला लहुलूहान हो गई। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान दुर्गा देवी (65) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भलाण-2 के उप प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि वह सूचना मिलते ही गांववालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
वहीं मृतक महिला की मौत पर बंजार भाजपा मंडल के साथ पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा,बंजार भाजपा अध्यक्ष चुन्नी लाल, ओम प्रकाश, मोती राम, नेत्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी बालकृष्ण शर्मा आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन