फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special Court summoned to former minister rikhi ram kaundal in disproportionate assets case

पूर्व मंत्री को आय से अधिक संपत्ति मामले में समन जारी

Fri, 07 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Special Court summoned to former minister rikhi ram kaundal in disproportionate assets case

विशेष न्यायाधीश बिलासपुर बहादुर सिंह की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रहे रिखी राम कौंडल को समन जारी किया है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री को 30 अक्तूबर को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री पर विजिलेंस ने 2013 में आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की पूरी छानबीन के बाद विजिलेंस ने अगस्त 2018 में कोर्ट में चालान पेश किया था। 
विज्ञापन


जांच में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री की 99.25 फीसदी संपत्ति आय से अधिक पाई। इस मामले में विजिलेंस ने चार स्टेटमेंट दर्ज की थी। जिसमें स्टेटमेंट ए में 11,53, 855, बी में 1 करोड़ 20 लाख 91576, सी में 70 लाख 20601 और डी में 40 लाख 89914 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने अपने मकान की कीमत की जानकारी भी शपथ पत्र में गलत दी थी। उन्होंने 17 लाख रुपये मकान की कीमत बताई थी। लेकिन जब विजिलेंस ने इस मामले में जांच की तो मकान की कीमत 32 लाख 60,770 पाई गई। विजिलेंस ने सभी साक्ष्यों को आधार मान कर मामले की एफआईआर दर्ज की।


वहीं इस मामले को लेकर अगस्त 2018 में बिलासपुर की विशेष अदालत में चालान पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने इस केस की सुनवाई 6 सितंबर वीरवार को की।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धार 13(1)(ई)और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया था। विजिलेंस ने पूर्व मंत्री पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed