{"_id":"6b0b3dd955c3787531061b9d","slug":"speeding-car-hits-cable-roller-youth-killed-lucknow-news-c-13-lko1096-2028309-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केबल रोलर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केबल रोलर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी मोड़ के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे रोलर केबिल से टकरा गई। हादसे में किला मोहम्मदी आशियाना निवासी आलोक (28) की मौत हो गई। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। हादसे में आलोक के तीन अन्य साथी भी घायल हो गए। तीनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
भाई अजीत ने बताया कि आलोक शुक्रवार शाम 6:00 बजे कपड़े प्रेस कराने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह अपने दोस्त सौरभ की कार से अन्य साथियों के साथ घूमने चला गया। देर रात लगभग 3:30 बजे पुलिस ने घर वालों को फोन कर आलोक के सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी। छानबीन करने पर पता चला कि आलोक अपने तीन दोस्तों सौरभ, वंश और अतुल के साथ रात में 10:30 बजे घूम रहा था। देर रात में वापस घर लौटते समय तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे केबल रोलर से टकरा गई। कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सभी को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर 2 लेकर गई, जहां आलोक की मौत हो गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर आलोक की मौत की सूचना मिली। उधर, इलाज के बाद आलोक के साथियों को छुट्टी दे दी गई।
देर से सूचना देने का आरोप, पूछताछ की मांग
अजीत ने बताया कि घटना 10:30 बजे रात में हुई थी। बावजूद इसके पांच घंटे बाद उन लोगों को घटना की सूचना दी गई। अजीत ने आलोक के दोस्तों से पूछताछ की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि घटना में तीन अन्य युवक मामूली रूप से चोटिल हुए थे। फिर भी किसी ने घरवालों को नहीं बताया। घरवाले आलोक की शादी के लिए रिश्ता भी देख रहे थे।