मौज मस्ती के लिए पिता के अकाउंट से चुराए तीन लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता अपना इलाज करवाने घर से बाहर क्या गए, लाडले ने इसका फायदा उठाते हुए जमकर मौज मस्ती कर। इतनी मस्ती की कि उसने अपने पिता के एटीएम से तीन लाख रुपये मौज मस्ती में ही फूंक डाले।
बेटे ने अपने पिता की यह कमाई करीब एक महीने में फूंक डाली। घर आते ही इसका पता चला तो पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे, बेटे का पिता व्यापारी है। जानकारी के मुताबिक इलाके में एक दंपति अपने इलाज के लिए बाहर गया था।
इस पर वह अपने घर में रह रहे बेटे को खर्चे के लिए अपना एटीएम दे गया था। बेटे की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। यह दंपति इलाज के लिए करीब एक महीना घर से बाहर रहा।
घर से माता-पिता के बाहर होने का फायदा उठाकर लाड़ले ने अपनी मौज मस्ती शुरू कर दी। उसने अपने पिता का एटीएम जमकर प्रयोग करना शुरू कर दिया। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में मशगूल बेटे ने अपने पिता के करीब तीन लाख ही फूंक डाले।
पिता करतूत से दुखी
जब इलाज के बाद उसके माता-पिता घर आए तो उन्होंने देखा कि उनके खाते से लाखों रुपये निकाले जा चुके हैं। बेटे की करतूत से खफा पिता सीधे पालमपुर थाने पहुंचे।
बाद में पिता ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई, लेकिन इस बात से वे बेहद दुखी हैं कि उन्होंने अपने बेटे को क्या समझा और वह क्या निकला।
उन्हें पैसे जाने का दुख तो है ही लेकिन उससे अधिक दुख उन्हें अपने बेटे की करतूत का है। डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह ने कहा कि ऐसा मामला पुलिस में आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।