फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   son beat her mother for the sake of money

पैसे नहीं दिए तो मां को किया लहुलूहान

Thu, 02 Oct 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन Updated Thu, 02 Oct 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
son beat her mother for the sake of money

सोलन जिला के रामशहर थाने सूड नाली गांव में एक युवक ने अपनी विधवा मां को पत्थर मार पर जख्मी कर दिया। युवक के चाचा ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने चाचा की भी धुनाई कर दी।

विज्ञापन


मारपीट के बाद युवक घर से फरार हो गया है। महिला को जख्मी हालत में अर्की चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन टांग में फ्रैक्चर होने से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूड गांव की सत्या देवी अपने खेत में कार्य करने गई हुई थी।  इस दौरान उसका 22 वर्षीय बेटा लेखराम खेत में पहुंच गया तथा अपने मां से घर चलने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की आग्रह पर मां घर आई। जैसे ही मां घर पहुंची तो बेटे ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। मां ने कहा कि वह कुछ कमाता नहीं है तो पैसे कहां से देगी। जिस पर युवक बिगड़ गया तथा उसने पत्थर उठा कर मां को लहुलुहान कर दिया।


शौर मचाने पर युवक का चाचा राजकुमार मौके पर आया था उसने लेखराम को ऐसा करने से रोकना चाहा तो उसने चाचा की ही धुनाई कर दी। युवक ने मां व चाचा को जान से मारने की भी धमकी दी। मारपीट करने के बाद युवक घर से भाग गया।

एसपी जी शिवा कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद धारा 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed