फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fugitive in 2017 murder and Arms Act case arrested; 284 accused apprehended this year

Panchkula News: 2017 के हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में भगोड़ा गिरफ्तार, इस साल 284 आरोपी काबू

Fri, 30 Oct 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fugitive in 2017 murder and Arms Act case arrested; 284 accused apprehended this year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस ने वर्ष 2017 में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत थाना एमडीसी में दर्ज मामले में फरार चल रहे भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ की टीम ने आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान पंजाब के मोहाली निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे इसी साल जुलाई में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अपराधियों और अदालत की कार्रवाई से बचने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार, पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ टीम इस वर्ष अब तक कुल 284 भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चेक बाउंस, चोरी और नशा तस्करी जैसे मामलों में शामिल आरोपी हैं। इनमें कई आरोपियों के खिलाफ एक से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कुछ आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed