फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Someone Throw Newborn's body into Dustbin at Solan City.

कूड़ेदान में फेंका था नवजात का शव, मुंह में दबाकर शहर में घूमता रहा आवारा कुत्ता

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Someone Throw Newborn's body into Dustbin at Solan City.

शहर के कूड़ेदान में फेंके नवजात के शव को आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर घूमता रहा। लोगों ने इसे देखा तो सभी सन्‍न रह गए। मामला हिमाचल के सोलन शहर का है। यहां प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद कूड़ेदान में फेंके मृत नवजात को कुत्ता मुंह में दबाकर दौड़ता रहा।

विज्ञापन


डमरोग सेरी मार्ग पर स्थानीय लोगों ने कुत्ते के मुंह में अजीब से मांस के टुकड़े देखे तो पता चला कि वह किसी शिशु का शव है। इस रौंगटे खड़े करने वाले दर्दनाक मंजर से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


लोग एकत्र होकर कुत्ते को पकड़ने लगे तो कुत्ता भागकर एक निर्माणाधीन भवन में घुस गया और शव को रेत में छिपाने लगा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नवजात लड़का है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शिवा बिहार में कूड़ेदान में शिशु को जन्म के बाद शायद फेंक दिया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सड़क पर खड़े थे तो उनकी नजर कुत्ते पर पड़ी जिसके मुंह में मांस था।

नजर टिकी तो नवजात शिशु का शव निकला। लोग कुत्ते का पीछा करना लगे तो पाया कि एक निर्माणाधीन भवन में कुत्ता शव को रेत में दबा रहा था। तभी उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाया और ढंग से देखा की शिशु मरा हुआ था। लोगों का कहना है कि घटना शर्मसार करने वाली है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

आखिर किसने फेंका था शव, जांच कर रही पुलिस

Someone Throw Newborn's body into Dustbin at Solan City.

पुलिस को शक है कि कहीं किसी कुंवारी युवती ने इस बच्चे को जन्म न दिया हो। डिलीवरी के बाद परिजनों ने शिशु को फेंक दिया हो। संभावना यह भी है कि प्री मैच्योर शिशु को मौत के बाद परिजनों ने ही शव को दबाने के बजाए फेंका हो।

सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन जिस मां ने शिशु को कई माह गर्भ में रखने के बाद इस तरह फेंका वह व्यवहार ममता को शर्मसार करने वाला है।

चिकित्सालयों के रिकार्ड खंगालेगी पुलिस
मामला सामने आने के बाद पुलिस निजी और सरकारी चिकित्सालयों के रिकार्ड खंगालने में जुट गई। जांच के दायरे में कई अस्पताल भी आ सकते हैं, जहां प्री मैच्योर डिलीवरियां हुई हों। अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed