{"_id":"57697a144f1c1bb571b47f2c","slug":"some-youth-attacked-a-family-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर पीट डाला पूरा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर पीट डाला पूरा परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव लोअर बसाल में तेजधार हथियारों से लैस दर्जनों युवकों ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। इससे पहले भी युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन
पीड़िता बसाल निवासी सुदेश कुमारी ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार देर शाम तेजधार हथियारों से लैस दर्जनों युवक घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने घर की खिड़कियां और दरवाजों को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान युवकों ने उनसे मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता सुदेश कुमारी ने अंकुश, पंकज, शंभू निवासी लोअर बसाल, सन्नी और दिलबाग निवासी ख्वाजा, बौदू निवासी नारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।