फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   some person snatached away jwellery from a woman.

सरेराह नशीला पदार्थ सुंघा कर उड़ाए महिला के गहने

Thu, 11 Feb 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
some person snatached away jwellery from a woman.

दफ्तर से घर के लिए निकली महिला कर्मचारी के गहने लूट लिए गए। शातिरों ने नशा सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना सदर के अंतर्गत बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शातिर नशीला पदार्थ सुंघा कर दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी की ज्वेलरी उड़ा ले गए।

विज्ञापन


महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला कर्मचारी जिला पंचायत कार्यालय में तैनात है। महिला ने बताया कि कार्यालय में छुट्टी के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुई। जैसे ही वह नादौन चौक पर पहुंची तो तीन युवक उसके आगे-पीछे चलने लगे।
विज्ञापन


हमीरपुर सब्जी मंडी तक तीनों युवक उसकी तरफ देख रहे थे, लेकिन उसे इन युवकों पर कोई संदेह नहीं हुआ। सब्जी मंडी हमीरपुर में सामान लेने के बाद महिला बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान से होकर बस अड्डा की तरफ निकली। इस दौरान एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके चलते महिला बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने महिला कर्मचारी का तीन तोले सोने का कड़ा, गले की चेन और दो अंगुठियां उड़ा लीं। जैसे ही महिला को होश आया तो वह उठकर बस अड्डा परिसर में पहुंचकर बस में बैठ घर के लिए रवाना हो गई। जब महिला पर्स से किराये के लिए पैसे निकालने लगी तो उसकी नजर हाथ पर गई। हाथ से महिला का सोने का कड़ा गायब था।


अंगुठियां और चेन भी गायब थीं। ज्वेलरी चोरी होने पर महिला के होश उड़ गए। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही शातिर गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed