फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some Person Attacked Home Gaurds at Ponta Sahib.

फैक्टरी में चोरी करने आए बदमाशों ने होमगार्ड जवानों पर किया हमला, 3 घायल

Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
 Some Person Attacked Home Gaurds at Ponta Sahib.

हिमाचल के पांवटा साहिब में माजरा चौकी के अंतर्गत जगतपुर में कुछ सालों से बंद पड़ी इटकोल कंपनी में रविवार रात चोरी के इरादे से आए चोरों ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का मेडिकल करवाने के बाद माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी करोड़ों रुपये के टैक्स में हेराफेरी के आरोपों के चलते कुछ सालों से बंद चल रही है। पहले भी इकाई परिसर के भीतर चोरियों के प्रयास हुए हैं। इसके बाद से होमगार्ड जवानों को दिन व रात के समय सुरक्षा में लगाया गया है। माजरा चौकी के प्रभारी की टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रविवार देर शाम को चोरी की नीयत से 3 लोग कंपनी परिसर में प्रवेश कर गए। इकाई परिसर में सुरक्षा में तैनात गृह रक्षकों रमेश कुमार, गुलजार व अनिल कुमार को अचानक बंद पड़ी कंपनी परिसर के भीतर से आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद होमगार्ड जवान भीतर जाकर देखने लगे। मौके पर तीन लोग चोरी के इरादे से घुसे दिखे। होमगार्ड जवानों ने उन्हें दबोचने की कोशिश की। चोरों ने खुद को बचाने के लिए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों पर हमला कर दिया लेकिन बहादुरी दिखाते हुए होमगार्ड जवानों ने आरोपियों को दबोच लिया।

21 सौ करोड़ के टैक्स में हेराफेरी के बाद बंद है फैक्टरी

 Some Person Attacked Home Gaurds at Ponta Sahib.

बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को छुड़ाने इनके परिजन व कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब बहस व हाथापाई हो गई। आधा दर्जन लोग मारपीट करने मौके पर पहुंच गए। वारदात की सूचना माजरा पुलिस चौकी में कर दी गई। माजरा चौकी प्रभारी हरमेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद चोरी के प्रयास व मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि जगतपुर में स्थित इटकोल कंपनी पर 2100 करोड़ टैक्स में हेरफेरी करने का आरोप है। इसके बाद कंपनी को बंद कर दिया गया था। 

बंद पड़ी इस कंपनी में पहले भी चोरी के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। इकाई में चोरी व मारपीट मामले में मेहबूब अली व शफीक अहमद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 380, 511, 353, 332, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed