{"_id":"5715bf9d4f1c1bf66e8b4d6a","slug":"some-person-attack-bilaspur-congress-vice-president-with-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रॉड से हमला, शिमला रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रॉड से हमला, शिमला रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि राजेंद्र पाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल ठाकुर पर रविवार देर शाम दो युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। वारदात कोठीपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय के पास हुई। पुलिस के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब ठाकुर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
हमले में राजेंद्र पाल ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। हमले में उनकी एक टांग में फ्रेक्चर आया है। घायल राजेंद्र पाल ठाकुर का इलाज आईजीएमसी शिमला चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परनाली निवासी राजेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी कार से बिलासपुर से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जब वह कोठीपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप पहुंचे तो कार में सवार दो युवक उनसे उलझ पड़े और गाली-गलौच शुरू कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते अचानक दोनों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने रॉड से उन पर वार कर दिया। इससे उनकी टांग में फ्रैक्चर आ गया तथा वह घायल हो गए।
विज्ञापन
रॉड से हुए हमले के बाद उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। लेकिन, तब तक हमलावर युवक वहां से फरार हो चुके थे। लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। वहां से हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
राजेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को शिमला में उनका ऑपरेशन किया जाना है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि राजेंद्र पाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे।