फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan Police arrest girl murder accused from UP.

शादी से मना करने पर ले ली युवती की जान, हत्यारा खिलाड़ी गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Solan Police arrest girl murder accused from UP.

शादी से इंकार करने पर युवक ने सहेली के साथ जा रही युवती को सरेराह चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। हिमाचल के नालागढ़ में हुई युवती की हत्या की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने हांडाकुंडी में दिनदहाड़े सरेराह 19 वर्षीय युवती को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने दो माह बाद यूपी के बदायुं जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


खुलासा किया कि शादी के प्रस्ताव को ठुकराने के चलते वह नाराज था। युवती की शादी की किसी अन्य से बात चल रही थी। इसलिए तैश में आकर उसने आपा खो दिया और युवती को जान से मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए भागता फिर रहा था आरोपी

Solan Police arrest girl murder accused from UP.

पुलिस लगातार हत्या आरोपी की तलाश कर रही थी। दो बार बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची, लेकिन दोनों बार वह ऐन मौके पर गायब हो गया। पुलिस ने तीसरी बार छापेमारी के बाद कत्ल के आरोपी को पकड़ लिया।

दो माह की लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस के हाथ यह सफलता लगी है। आरोपी को जल्द ही नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी राम खिलाड़ी की तलाश में पुलिस कई बार उसके घर और रिश्तेदारों के पास दबिश दे चुकी थी।

पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी राम खिलाड़ी ने 10 जून की सुबह 19 वर्षीय प्रवासी युवती रूपा को नालागढ़ थाना के तहत खरूणी के पास हांडाकुंडी गांव में शादी से इनकार करने पर चाकू के कई वार करके मौत के घाट उतार दिया था।

प्रपोज करने पर युवती ने किया था इंकार

Solan Police arrest girl murder accused from UP.

इसके बाद से ही आरोपी फरार था। हांडाकुंडी में अपने परिजनों संग रह रही रूपा के पड़ोस में ही आरोपी राम खिलाड़ी अपनी बहन के साथ रहता था। हत्यारोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

इस पर युवती ने शादी से इनकार किया था। इस संबंध में युवती के परिजनों द्वारा आरोपी राम खिलाड़ी की बहन को भी बताया था। इसे बहन ने हलके में लेते हुए युवती के परिजनों को शादी के लिए हामी भरने की वकालत की थी।

इस तरह शातिर पकड़ में आया

Solan Police arrest girl murder accused from UP.

हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी ने अपनी सिम फेंक दी थी। वहीं फोन को भी नष्ट कर दिया। उसके लास्ट लोकेशन बद्दी की ही निकली। वह मौके पाकर हिमाचल की सीमा से बाहर निकल गया।

लेकिन शातिर एक गलती कर बैठा। वह परिचितों के फोन से अपने घरवालों के साथ संपर्क में रहने लगा। लेकिन पुलिस ने उसके परिजनों के फोन भी अंडर आब्जर्वेशन रखे थे। कुछ संदेहास्पद नंबरों की जांच की गई। बाद में पुलिस ने जाल बिछाते हुए हत्या का आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed