फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   solan girl raped at manali.

होटल में शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया रेप

Sat, 07 Nov 2015 10:11 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
solan girl raped at manali.

पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में सोलन की एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी युवती का दोस्त बताया जा रहा है, जो दुराचार करने के बाद फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन की एक युवती (18) ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके दोस्त ने उसके साथ मनाली के एक होटल में शादी का झांसा देकर दुराचार किया।

विज्ञापन


युवती का दोस्त उसे बाईपास सब्जी मंडी सोलन से 29 अक्तूबर को शादी का झांसा देकर भगाकर मनाली ले आया था। मनाली के एक होटल में वह उसके साथ 4-5 दिन तक दुराचार करता रहा। जब युवती ने उसे वैवाहिक परंपरा को पूरा करने की बात कही तो वह मुकर गया और मौके से फरार हो गया। कथित आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती ने सारी आपबीती मां और पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने लगाई जलाशय में छलांग

solan girl raped at manali.

वहीं मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के डोडवां गांव में एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर बीएसएल जलाशय में छलांग लगा दी। युवती की जलाशय में डूबकर मौत हो गई। घटना 30 सितंबर की है। मामले में शनिवार सात नवंबर को सुंदरनगर थाने में युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक युवती की मां ने स्थानीय निवासी एक युवक पर परेशान करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार डोडवां निवासी एक महिला ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को स्थानीय निवासी श्याम लाल पिछले कुछ समय से परेशान कर रहा था। जिसके कारण उसकी पुत्री मानसिक तनाव में थी। जिसके कारण उसने तनाव में आकर 30 सितंबर को उसने बीएसएल जलाशय में छलांग लगा दी और अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

इस बारे में शनिवार को सुंदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज करके इस मामले की जांच एएसआई प्रकाश चंद को सौंपी है।

चार साल पहले हुआ रेप, पुलिस ने लिया रिकॉर्ड

solan girl raped at manali.

अंब क्षेत्र के चिंतपूर्णी के तहत एक गांव की लड़की के साथ चार साल पहले हुए रेप के मामले को लेकर चिंतपूर्णी पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दबिश देकर साल 2011 से साल 2012 तक एक साल का रिकॉर्ड हासिल कर इसे कब्जे में ले लिया है ताकि उक्त मामले की सच्चाई को सामने लाया जा सके।

पुलिस ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाने वाली लड़की के परिजनों से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने पिछले कल चिंतपूर्णी पुलिस थाने में चार साल पहले अपने साथ गांव के ही एक लड़के द्वारा अपने साथ दुराचार होने का मामला दर्ज करवाया था।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने इस दौरान एक बच्चे को भी टांडा मेडिकल कॉलेज में जन्म दिया था, लेकिन उसका बच्चा आज तक उसको नहीं मिल पाया है। दुराचार की शिकार महिला ने पुलिस को उसका बच्चा वापस लौटाने की भी गुहार लगाई है, वहीं पुलिस आरोपी की भी तेजी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed