फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SIU of police interrogate two officers of MC

पाइप घोटालाः नगर निगम के दो अफसरों से पूछताछ

Tue, 20 May 2014 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 May 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
SIU of police interrogate two officers of MC

सीवरेज पाइप मामले में नगर निगम के एसडीओ और जेई से पूछताछ हुई है। दोनों ने सीवरेज पाइपों को ठीक करार दिया है। सीवरेज पाइपों की खरीद शिमला के ही एक पाइपों के डीलर से की गई है।

विज्ञापन


खरीद के बिल संबंधी दस्तावेज जांच टीम ने कब्जे में लिए हैं। सीवरेज पाइप की गुणवत्ता जांचने के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट अब फोरेंसिक लैब का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


जिंदल कंपनी की पाइप और इस कथित पाइप के सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि जिंदल कंपनी इन पाइपों को सही नहीं मान रही है। किसी बड़े गड़बड़झाले का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लगे हैं आरोप

आरोप है कि शिमला शहर के उपनगरों में सीवरेज लाइन के लिए बिछाई गई पाइपें घटिया क्वालिटी की हैं। यह पाइपें कंपनी जिंदल सा लिमिटेड की ही हैं लेकिन तय मापदंडों के अनुरूप नहीं बन पाईं। लिहाजा कंपनी ने इन्हें कबाड़ में बेच दिया। वहां से इन पाइपों की खरीद हुई और रंग रोगन कर नई पाइपें बताई गईं।

इन पाइपों में मार्का भी जिंदल कंपनी का है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर में आईपीसी की धारा 420 और 379 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जिंदल सा लिमिटेड के एजीएम (मार्केटिंग) विक्रम अरोड़ा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज में कहा गया है कि वे सात मार्च को शिमला आए।


यहां देखा कि तारादेवी, घोड़ा चौकी और विकासनगर में लोहे की पाइपें बिछाई जा रही हैं। इन लोहे की पाइपों में मार्का उनकी कंपनी का लगा हुआ है जो पूरी तरह से फर्जी प्रतीत होता है। कंपनी का मानना है कि पूरे प्रदेश में पानी और सीवरेज के बड़े बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed