घर के बाहर लाडले को मिली खौफनाक मौत, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के थाना पांवटा के तहत काहनूवाला गांव स्थित एक क्रेशर मालिक के बेटे का शव सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव संदिग्ध हालत में क्रेशर के अंदर लटका हुआ बरामद किया गया है।
पुलिस ने नौ फुटे ऊंचे लोहे के एंगल में प्लास्टिक की रस्सी से लटके युवक के शव को बरामद किया। इससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
सुनील पटियाल उर्फ राहुल (20) पुत्र महेंद्र सिंह पटियाल निवासी गांव काहनूवाला पंचायत फूलपुर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने परिजनों के साथ आटा चक्की, गन्ना व धान के क्रेशर में हाथ बंटाता था।
सोमवार शाम को मां शकुंतला एवं पिता महेंद्र सिंह एक समारोह में गए हुए थे। देर रात करीब 10 बजे धान क्रेशर का शटर खुला होने पर पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो महेंद्र सिंह ने अपने बेटे का शव लटका पाया। इस दौरान पड़ोसी एवं परिजन भी वहां आ गए।
पांच युवकों से पुलिस ने की पूछताछ, परिजनों का आरोप बेटे की हुई हत्या
सूचना मिलते ही पांवटा के एसएचओ लायक राम सिसौदिया टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर शव को पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए।
हादसे से पूर्व राहुल के साथ देखे गए कुछ युवकों को परिजनों के शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करके शव को अंदर लटका दिया गया है।
परिजनों में आक्रोश है कि घटना से कुछ देर पहले राहुल के साथ गांव के ही पांच लड़के देखे गए थे, जिनमें से एक लड़के की पहचान कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया है।
डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल अभी यह नहीं कहा जा सकता कि मामला खुदकुशी का है या हत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।