फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur Police Solved Youth Murder Case.

हंसी मजाक में दोस्त को दिया धक्का, चली गई जान

Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sirmaur Police Solved Youth Murder Case.

दोस्‍त के साथ हंसी मजाक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मजाक मजाक में युवक ने दोस्‍त को धक्का क्या दिया उसकी जान ही चली गई। हिमाचल के नाहन में मृत मिले युवक के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस के सामने जो सनसनीखेज खुलासा हुआ, वह जानकार पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के अनुसरा नाहन से 4 किमी दूर जोहड़ों के समीप कुछ दिन पहले मिले अज्ञात शव की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पंजाब के फतेहगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए व्यक्ति जसविंद्र ने जो कबूल किया है वह हैरान करने वाला है। दरअसल, हंसी-मजाक करते हुए जसबिंद्र ने रघुनाथ मंडल को धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों दोस्त, हंसी मजाक में गई जान

Sirmaur Police Solved Youth Murder Case.

उल्लेखनीय है कि कुछ रोज पहले जोहड़ों के समीप संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी थी। शुरूआती जांच में पुलिस उसकी मौत की वजह बीमारी मान रही थी।

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उस स्थान पर मृतक के साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी था। इस बात की भनक पाते ही पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि बिहार निवासी मृतक रघुनाथ मंडल व फतेहगढ़ निवासी आरोपी जसविंद्र सिंह एक औद्योगिक इकाई में काम करते थे।

दोनों लंच ब्रेक के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी बीच दोनों किसी बात को लेकर आपस में हंसी-मजाक करने लगे। मृतक रघुनाथ मंडल ने मजाक में जसविंद्र पर वार कर दिया। इसके बाद जसविंद्र सिंह ने भी रघुनाथ मंडल को मजाक में धक्का दे दिया। धक्का लगने से रघुनाथ मंडल बुरी तरह से नीचे गिर गया और चोटिल हो गया।

डर के मारे भाग खड़ा हुआ था युवक

Sirmaur Police Solved Youth Murder Case.

इस घटनाक्रम से जसविंद्र डर कर मौके से फरार हो गया। वह भाग कर अपने घर पंजाब चला गया जिसे पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ से दबोच लिया है। उधर, एसएचओ पुलिस थाना कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी जसविंद्र सिंह  को उसके गांव फतेहगढ़ पंजाब से दबोच लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने भी माना है कि उसकी हत्या की कोई मंशा नहीं थी और मजाक के दौरान धक्का देने से मृतक को चोटें आई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed