फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police Raid at HPU, Recoverd Stones and Rods From Boys Hostels.

एचपीयू में रेड, हथियार देख पुलिस भी हैरान, पत्थर-रॉड से भर गया ट्रक

Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shimla police Raid at HPU, Recoverd Stones and Rods From Boys Hostels.

प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पुलिस ने अचानक रेड डालकर एक- एक कमरे को चैक किया। कमरों से पत्थर, लोहे की छड़े और डंडे बरामद किए गए। दबिश में एसपी ने खुद चार हॉस्टलों के कमरों को जांचा।

विज्ञापन


यहां से भारी मात्रा में झगड़ों में इस्तेमाल करने वाली सामग्री मिलने से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। कमरों में किताबों से ज्यादा डंडे और लोहे की छड़े थी। पुलिस ने इन चार हॉस्टलों से सारा सामान बोरियों में इक्ट्ठा किया और एक छोटे ट्रक में भर कर दूर नाले में फेंका।
विज्ञापन


विवि के दूसरे छात्रावासों में भी पुलिस देर रात रेड कर सकती है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या 16 हो चुकी है। कुल 29 आरोपी नामजद है। इनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश विवि में एसएफआई और एबीवीपी के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद माहौल तनाव पूर्ण है। नैक की टीम भी विवि का निरीक्षण कर रही है। सोमवार को भी विवि में हुई पत्थरबाजी में तीन छात्रों के सिर फूट गए थे।

छावनी में बदलना पड़ा एचपीयू

Shimla police Raid at HPU, Recoverd Stones and Rods From Boys Hostels.

नैक की टीम ने भी विवि में हो रहे झगड़े को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए छात्रों से शांति की अपील की थी। विवि को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। 24 घंटे पुलिस विवि में गश्त कर रही है। महकमे के आला अफसर खुद मौके पर तैनात हैं।

छात्र संगठनों के साथ बात कर शांति की अपील कर रहे हैं। नैक की टीम के सामने पहले ही विवि की किरकिरी हो चुकी है। छात्र संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि चार हॉस्टलों में रेड की गई है। वहां से भारी मात्रा में पत्थर, लोहे की छड़े और डंडे बरामद किए गए हैं। इन्हें एक ट्रक में भरकर दूर फेंका गया है। पुलिस 24 घंटे तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दोनों छात्र संगठनों ने एसपी सौंपी शिकायत
एचपीयू में सक्रिय एबीवीपी और एसएफआई छात्र संगठनों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था देखने को पहुंचे एसपी शिमला डीडब्लू नेगी को एक दूसरे संगठनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपे। इसमें दोनों संगठनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं कि छात्रा कार्यकर्ताओं पर भद्दे कमेंट करते है। एसपी शिमला ने दोनों संगठन कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उनसे शांति की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed