चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की दबंगई, इस बात पर कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, भीड़ ने की धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने शिमला ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। कांस्टेबल विक्ट्री टनल के पास जाम खुलवा रहा था। इंस्पेक्टर को गाड़ी हटाने के लिए कहा गया था।
सब-इंस्पेक्टर चौक के साथ सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर परिवार के सदस्यों को चाय पिला रहा था। कांस्टेबल को थप्पड़ मारने पर सड़क पर खड़े लोगों और वाहनों से उतरकर भीड़ ने मौके पर सब-इंस्पेक्टर को धुन दिया।
इसी बीच उसने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हूं। इस पर भीड़ और उग्र हो गई। आखिर में थप्पड़ खाने वाले कांस्टेबल ने ही इंस्पेक्टर को पीट रही बेकाबू भीड़ को काबू कर शांत किया।
यहां जानिए झगड़े का पूरा मामला
सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ थाने ले गई। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विक्ट्री टनल के साथ विक्ट्री होटल के नीचे दो टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े थे। कांस्टेबल ने चालकों को वहां से उन्हें हटाने के लिए कहा। इस पर चालकों ने कहा कि दो मिनट यात्रियों का सामन उतार रहे हैं
फिर निकाल देंगे। ट्रैवलर के पीछे सड़क पर चंडीगढ़ की जायलो गाड़ी गलत तरीके से पार्क थी। कांस्टेबल ने चालक को कहा कि आप गाड़ी हटा दो सड़क पर जाम लग गया है।
होटल न मिलने की परेशानी में जड़ दिया थप्पड़
इतना कहने पर चालक सब-इंस्पेक्टर कांस्टेबल पर भड़क गया और कहने लगा कि चाय भी नहीं पी सकते। सब- इंस्पेक्टर गाड़ी से उतरा और कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।
भीड़ से मार खाने और थाने ले जाने के बाद सब-इंसपेक्टर और उसके परिवार के सदस्य कांस्टेबल से कहते रहे कि समझौता कर लो। सब-इंस्पेक्टर कहने लगा कि हमें रात को ठहरने के लिए होटल नहीं मिल रहा था। इससे परेशान था। इसी परेशानी के चलते कांस्टेबल पर मेरा हाथ उठ गया।