फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police Caught Sex Racket at shimla.

सेक्स रेकेट का भंडाफोड़, एक रात के 15 हजार लेती थी महिला

Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Shimla police Caught Sex Racket at shimla.

शिमला पुलिस ने राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें मुख्य सरगना और ग्राहक के रूप में पेश की गई दो युवतियों को हिरासत में लिया है। युवतियों को पूछताछ और मेडिकल के बाद छोड़ दिया जबकि महिला सरगना को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिमला पुलिस को शनिवार सुबह इस महिला सरगना के दो युवतियों के साथ ओल्ड बस अड्डे के पास ग्राहक तलाशने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया। महिला के मोबाइल नंबर पर डील करने को एक कर्मी को तैयार किया गया।
विज्ञापन


उसने एक ग्राहक बनकर महिला से बात की। महिला ने जिस्मफरोशी के लिए युवतियों के उपलब्ध होने की बात बताई और रेट बताया। पूरी रात के 15 हजार जबकि दिन में कुछ घंटे के लिए 2000 का रेट बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में पहुंची दोनों युवतियां, पुलिस ने पकड़ा

Shimla police Caught Sex Racket at shimla.

ग्राहक बने व्यक्ति को महिला ने एक निजी होटल में बुलाया। ग्राहक बने पुलिस कर्मी ने पुलिस टीम के साथ सभी को पकड़ लिया। युवतियों में एक हिमाचली है, जबकि दूसरी नेपाली मूल की है। दोनों की आयु 26 से 28 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस तीनों को थाने लेकर आई। युवतियों से पूछताछ करने और मेडिकल करवाने के बाद छोड़ दिया गया, जबकि सरगना महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया गया है। पुलिस को इस बड़े मामले के पकड़े जाने के बाद कई और ऐसे सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश और पकड़े जाने की उम्मीद जगी है।

क्या कहते है शिमला पुलिस अधीक्षक
शिमला पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली एक महिला को होटल से गिरफ्तार किया गया है। महिला सरगना के साथ दो युवतियों को भी पकड़ा गया था लेकिन पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed