{"_id":"58d135c54f1c1b2f4f1a1d1e","slug":"shimla-police-caught-four-boys-from-kasumpati","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली नाबालिगों ने मचाया था शिमला की सड़कों पर कोहराम, चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टल्ली नाबालिगों ने मचाया था शिमला की सड़कों पर कोहराम, चार पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कसुम्पटी इलाके में दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर लिया है। इनमें तीन नाबालिग हैं और एक बालिग है। इनमें से तीन आरोपी कृष्णानगर के रहने वाले हैं और एक आरोपी कैथू में रहता है। नाबालिगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात इन्हें सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने नशे में यह उत्पात मचाया। पुलिस का कहना है सभी आरोपी युवक नशे के आदी हैं और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस सभी आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। हालांकि पहले इनके किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि आरोपियों ने देर रात पंथाघाटी, परिमहल, पुलिस कॉलोनी और रानी ग्राउंड में करीब तीन दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इनका तांडव देर रात तक चला।
विज्ञापन
पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस उस दौरान मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार सुबह उनकी तलाश शुरू हुई और देर रात सभी आरोपियों को पकड़ने में स्मार्ट पुलिस कामयाब रही। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।