पुलिस ने दिल्ली में दबोचा 1.82 लाख की ठगी का शातिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने 1.82 लाख की ठगी के मामले को 28 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली से इस ठगी को अंजाम देने वाले शातिर को शुक्रवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। मोबाइल कॉल के माध्यम से इस ठगी का शिकार आल इंडिया रेडियो आकाशवाणी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हुए हैं।
18 मार्च को थाना न्यू शिमला पुलिस थाना में दर्ज ऑनलाइन ठगी की शिकायत आने पर पुलिस ने जाल बिछाकर सुनियोजित तरीके से शातिर का सुराग लगाया। विक्रम (26) निवासी बुड़ेला दिल्ली को थाना न्यू शिमला प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक, मुख्य आरक्षी अनिल और आरक्षी कपिल ने दिल्ली में उसके मोहल्ले में जाकर धर-दबोचा।
यह शिमला पुलिस की बड़ी सफलता है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ में ऐसे ठगी के कई और मामलों का खुलासा भी हो सकता है। अब तक हुई जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के अकाउंट में बीते कुछ दिनों में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है।
ऐसे की गई ऑनलाइन ठगी
शिकायतकर्ता एआईआर के अधिकारी को फोन आया। आरोपी ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का ऐजेंट बताया। उसने बताया कि उनकी कंपनी लोन भी देती है। अधिकारी को 18 लाख तक लोन महज छह फीसदी ब्याज पर देने की पेशकश की, जिसके लिए उसने कुछ
शुल्क अदा करने की बात कर बैंक अकाउंट नंबर देकर 1.82 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। जब बताए गए खाते में छह मार्च को पैसा जमा हो गया तो आरोपी का फोन आना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने थाना न्यू शिमला में 18 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई।
शातिर तक पहुंचने को ऐसे बिछाया जाल
न्यू शिमला थाना पुलिस की दीपक की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम ने ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का पता लगाया, यह फर्जी आईडी पर लिया निकला। इस पर पुलिस ने बैंक अकाउंट नंबर की बैंक से डिटेल एकत्र की। इसमें दिया गया नंबर और अकाउंट नंबर दोनों फर्जी पाए गए। इसमें सिर्फ आरोपी की फोटो पुलिस को मिली।
पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर मोबाइल की लोकेशन पता लगाई। लोकेशन पता लगने पर पांच दिन तक पुलिस टीम दिल्ली के बुड़ेला में ही डटी रही। बीते दिन जब पुलिस को फोटो वाला युवक नजर आया तो उसे पुलिस टीम ने दबोच लिया।
झांसे में न आएं लोग, सतर्क रहें: एसपी
थाना सदर में तीन दिन पूर्व एक सीएमओ स्तर के अधिकारी ने भी दो लाख तक की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे ऐसी कॉल्स को गंभीरता से न लें और न ही ऐसे प्रलोभन में आएं। अधिकतर मामले बुद्धिजीवी वर्ग के ही आ रहे हैं। इसलिए हर शहरी खुद भी सतर्क रहे।