फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police arrested a man in case of 1.82 lakh rupee fraud

पुलिस ने दिल्ली में दबोचा 1.82 लाख की ठगी का शातिर

Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
shimla police arrested a man in case of 1.82 lakh rupee fraud

राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने 1.82 लाख  की ठगी के मामले को 28 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली से इस ठगी को अंजाम देने वाले शातिर को शुक्रवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। मोबाइल कॉल के माध्यम से इस ठगी का शिकार आल इंडिया रेडियो आकाशवाणी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हुए हैं। 

विज्ञापन


18 मार्च को थाना न्यू शिमला पुलिस थाना में दर्ज ऑनलाइन ठगी की शिकायत आने पर पुलिस ने जाल बिछाकर सुनियोजित तरीके से शातिर का सुराग लगाया। विक्रम (26) निवासी बुड़ेला दिल्ली को थाना न्यू शिमला प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक, मुख्य आरक्षी अनिल और आरक्षी कपिल ने दिल्ली में उसके मोहल्ले में जाकर धर-दबोचा। 
विज्ञापन


यह शिमला पुलिस की बड़ी सफलता है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ में ऐसे ठगी के कई और मामलों का खुलासा भी हो सकता है। अब तक हुई जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के अकाउंट में बीते कुछ दिनों में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की गई ऑनलाइन ठगी

shimla police arrested a man in case of 1.82 lakh rupee fraud

शिकायतकर्ता एआईआर के अधिकारी को फोन आया।  आरोपी ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का ऐजेंट बताया। उसने बताया कि उनकी कंपनी लोन भी देती है। अधिकारी को 18 लाख तक लोन महज छह फीसदी ब्याज पर देने की पेशकश की, जिसके लिए उसने कुछ

शुल्क अदा करने की बात कर बैंक अकाउंट नंबर देकर 1.82 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। जब बताए गए खाते में छह मार्च को पैसा जमा हो गया तो आरोपी का फोन आना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने थाना न्यू शिमला में 18 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई। 

शातिर तक पहुंचने को ऐसे बिछाया जाल

shimla police arrested a man in case of 1.82 lakh rupee fraud
एसपी डी डब्ल्यू नेगी - फोटो : फाइल फोटो

न्यू शिमला थाना पुलिस की दीपक की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम ने ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का पता लगाया, यह फर्जी आईडी पर लिया निकला। इस पर पुलिस ने  बैंक अकाउंट नंबर की बैंक से डिटेल एकत्र की। इसमें दिया गया नंबर और अकाउंट नंबर दोनों फर्जी पाए गए। इसमें सिर्फ आरोपी की फोटो पुलिस को मिली।

पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर मोबाइल की लोकेशन पता लगाई। लोकेशन पता लगने पर पांच दिन तक पुलिस टीम दिल्ली के बुड़ेला में ही डटी रही। बीते दिन जब पुलिस को फोटो वाला युवक नजर आया तो उसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। 

झांसे में न आएं लोग, सतर्क रहें: एसपी
थाना सदर में तीन दिन पूर्व एक सीएमओ स्तर के अधिकारी ने भी दो लाख तक की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे ऐसी कॉल्स को गंभीरता से न लें और न ही ऐसे प्रलोभन में आएं। अधिकतर मामले बुद्धिजीवी वर्ग के ही आ रहे हैं। इसलिए हर शहरी खुद भी सतर्क रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed