फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police arrest a person in BCS HCL showroom theft case.

शिमला के बीसीएस में लाखों की सेंधमारी करने वाला धरा

Fri, 08 Apr 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Apr 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
 shimla police arrest a person in BCS HCL showroom theft case.
आरोपी गोपाल शर्मा खटनोल सुन्नी का रहने वाला है और काफी सालों से प्रदेश के बाहर ही रह रहा है।

शिमला के बीसीएस में एचसीएल शोरूम से हुई लाखों की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कार चोरी में भी अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी गोपाल शर्मा ने फरवरी महीने में एक आल्टो कार संजौली से चुराई थी। इसके अलावा दूसरी कई चोरियों में भी इसके हाथ होने का अंदेशा पुलिस जता रही है। आरोपी गोपाल शर्मा खटनोल सुन्नी का रहने वाला है और काफी सालों से प्रदेश के बाहर ही रह रहा है।

विज्ञापन


शिमला में कई सेंधमारी की घटनाओं को यह अंजाम दे चुका है। यह लंबे समय से घर से गायब है और पुलिस की डायरी में वांटेड है। पुलिस का मानना है कि इसकी आपराधिक गतिविधियों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी हो सकती है। मौजूदा समय में गोपाल अकेले सेंधमारी और चोरियों की घटनाओं का अंजाम देता था या फिर एक पूरा गिरोह काम कर रहा है। इस दिशा में भी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले गोपाल अपने साथियों के साथ शिमला और सोलन में कई बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह के भेद खुलने के बाद से गोपाल कई सालों तक पुलिस के हाथ नहीं आया। हरियाणा के पंचकूला और मनीमाजरा में ही अपना ठिकाना बनाते रहे, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए कई ठिकाने बदलते रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार या पांच साल बाद गोपाल ने शिमला शहर में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया। हर बार की तरह इस बार भी गोपाल बच निकलने की फिराक में था और उसे उम्मीद थी कि शिमला पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी लेकिन पुलिस मुखबिरों की मदद से आरोपी को पंचकूला में पकड़ने में कामयाब रही।

आरोपी गोपाल बीसीएस में एचसीएल शोरूम से करीब पच्चीस लाख के मोबाइल और लैपटॉप चुरा ले गया था। इनमें 50 लैपटॉप और 50 मोबाइल बताए जा रहे हैं। आरोपी ने लैपटॉप आगे किसी को बेच दिए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकांश मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी रविवार को पंचकूला से हिरासत में लिया गया था आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। इससे पूछताछ की जा रही है।


चोरी का सामान करवाया जा रहा है बरामद : एसपी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी गोपाल शर्मा ने संजौली से एक कार चोरी में भी अपना हाथ स्वीकारा है। लाखों की चोरी के मामले में पकड़े गए शातिर आरोपी से पूछताछ चल रही है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed