मालिक के खाने में नशा मिलाकर लाखों ले उड़ा नौकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित हर्षा होटल के एक वेटर ने अपने मालिकों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया। आरोपी वेटर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गया।
आरोपी विपेंद्र उनिया (32) ऋषिकेश का रहने वाला है और बीते साल मई माह से होटल में काम कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। सूचना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
अलमारी से दो हीरे के कड़े, तीन बालियां, एक इंपोर्टिड घड़ी और अस्सी हजार का कैश गायब है। केवल 1440 रुपये ही शातिर ने छोड़े हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दिया लूट को अंजाम
हर्षा होटल के मालिक एवं एमडी ओमप्रकाश ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब बारह बजे वह और उनकी पत्नी सरला रोज की तरह सुबह का नाश्ता कर धूप में लगाए बिस्तर पर सोने के लिए गए।
उनके होटल का वेटर विपेंद्र उनिया ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया। खाने के बाद बुजुर्ग दंपति बेसुध हो गए और गहरी नींद में चले गए। शाम करीब छह बजे सरला देवी की नींद टूटी और वह कमरे की तरफ गई।
कमरे के दरवाजे पर पहुंचने पर उन्हें चक्कर आ गया और वह फर्श पर गिर पड़ीं। इसी दौरान होटल की संचालक मोनिका मिश्रा का बेटा भी वहां मौजूद था जिसने सरला देवी के गिरने की खबर होटल में अपनी मां और होटल के अन्य कर्मचारियों को दी।
अलमारी खोली तो सबकुछ साफ
जवाब में ओमप्रकाश ने कहा कि अलमारियां तो लॉक हैं, क्योंकि आमतौर पर ओमप्रकाश सभी अलमारियों को लॉक लगाकर चाबी अपने बिस्तर के पास बैग में रखते थे। यह सुनते ही मोनिका ने अलमारी खोली तो पता चला कि कीमती सामान चोरी हो गया है।
अमर उजाला से बात करते हुए मोनिका मिश्रा ने बताया कि वह इक्कीस सालों से इस परिवार की हिस्सा हैं। पहले उनके पति इस होटल का संचालन करते थे और अब वह करती हैं।