फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sexual harassment case : charge sheet filed against former MLA Baldev Sharma

यौनाचार मामला : पूर्व विधायक के खिलाफ चार्जशीट

Thu, 19 Jun 2014 03:59 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment case : charge sheet filed against former MLA Baldev Sharma

भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीआरपीसी 164 के तहत पीड़ित महिला के बयान और घटनास्थल से एकत्रित सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है।

विज्ञापन


जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि मौजूदा समय में बलदेव जमानत पर हैं। मामले के खुलासे के बाद से आरोपी बराबर पुलिस जांच में शामिल होते रहे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने आरोपी बलदेव शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की है।

थाना बालूगंज में दर्ज हुआ था मामला

Sexual harassment case : charge sheet filed against former MLA Baldev Sharma

हमीरपुर की एक महिला ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 के तहत थाना बालूगंज में केस दर्ज किया। यह अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की धारा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक गिरफ्तारी के डर से नदारद हो गए।

प्रदेश उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत की अर्जी दी। अदालत ने उनकी दरख्वास्त मंजूरी की और सशर्त अंतरिम जमानत दी। इसके बाद बलदेव थाना बालूगंज में जांच में शामिल होते रहे। अदालत से उन्हें अग्रिम जमानत मिलती रही।

बीते मंगलवार को उन्हें जमानत मिल गई। अदालत में पुलिस की ओर से पक्ष रखा गया कि आरोपी के खिलाफ निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। चार्जशीट में केवल पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को ही आरोपी बनाया गया है।

यह था मामला

Sexual harassment case : charge sheet filed against former MLA Baldev Sharma

हमीरपुर हल्के की रहने वाली एक महिला ने बलदेव शर्मा पर संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई कि जब साल 2012 में बलदेव विधायक थे तो वह अपने पति का तबादला करवाने उनके पास आई थी।

विधानसभा भवन में विधायक को मिले आवास में आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। महिला ने दावा किया था कि घटना के बाद उसने कई जगह मौखिक तौर पर विधायक की शिकायत की लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिला की शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया

Sexual harassment case : charge sheet filed against former MLA Baldev Sharma

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा शुरू से ही खुद को बेकसूर बता रहे हैं। मामला राजनीति से प्रेरित बताया गया। उनका दावा है कि एक गहरी साजिश के तहत उन्हें बदनाम कर फंसाया गया । महिला के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed