बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिसवाले भी थे ग्राहक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट से न सिर्फ अफसर जुड़े हुए हैं बल्कि कई पुलिस अफसर भी इसके कस्टमर बनने वाले थे। शहर के बीचोंबीच चल रहे इस गोरखधंधे से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार देहरा और गगल से कॉल गर्ल्स की रिकॉर्डिंग के बाद पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन कॉल गर्ल्स को पुलिस अधिकारी तक कॉल करते थे। इसका खुलासा धंधे में संलिप्त महिलाओं के वीडियो से हुआ है।
रैकेट के तार हिमाचल के अलावा पंजाब हरियाणा और दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। यहां महिलाओं से लेकर लड़कियां तक इस रैकेट में शामिल हैं। गिरोह की सरगना भी एक महिला बताई जा रही है।
एक हजार से लेकर 5000 तक के कस्टमर
इस रैकेट में युवतियों से लेकर महिलाएं तक शामिल बताई जा रही हैं। ग्राहकों को ये 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक उपलब्ध करवाई जा रही थी। इनके अड्डे भी कांगड़ा में कई जगह थे। जांच में सामने आया है कि महिला सरगना को एक दिन से 50 से ज्यादा कस्टमर कॉल करते थे।
यह रैकेट कई सालों से चल रहा था और अब पुलिस भी इसके बारे में जांच में जुट गई है। इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं ने भी वीडियो में कबूल किया है कि उनके पास दिल्ली से लेकर लोकल व्यक्ति संपर्क करते हैं।
महिलाओं ने दो अधिकारियों का नाम भी बताया है। इन अधिकारियों ने भी उन्हें रात बिताने के लिए फोन किया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ के बाद अधिकारियों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी। एएसपी डा. पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है।
ऐसे सामने आया चौंकाने वाला सच
दरअसल ये खुलासा स्टिंगबाज नाम की एक वेबसाइट ने किया है जिसने पुख्ता सबूत हासिल करने के बाद गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार गिरोह के संपर्क में दो पुलिस अधिकारी भी थे।
इस धंधे की सरगना की चंगुल में दर्जनों लड़कियां बताई जा रही हैं, जो कांगड़ा जिला और अन्य जिलों से संबंधित हैं। अब पुलिस तमाम सबूत एकत्रित करने में लगी है। इसके बाद महिलाओं को पुलिस थाने में बुलाया जाएगा और देह व्यापार को लेकर जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पहले महिलाओं का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले व्यक्ति से जानकारी एकत्रित की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े दलालों को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी।
सेक्स वर्कर बोलीं, पुलिसवाले भी आते हैं
कॉल गर्ल्स ने यह भी कबूल किया है कि उनका धंधा पुलिस अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर चलता है। पुलिस अधिकारी भी उनके पास आते हैं और रात बिताते हैं। इसके अलावा अन्य विभागों से कर्मचारी, अधिकारी भी उनके पास आते हैं।
काल गर्ल्स ने बताया है कि हर जगह पर उनका सिक्का चलता है। अधिकारियों से वह हर काम भी आसानी से करवा लेती हैं। जब वीडियो बन रहा था तो पुलिस अधिकारी का फोन कॉल गर्ल्स के नंबर पर आया और रात बिताने को लेकर बात हुई। इस पर कॉल गर्ल्स ने बताया कि यहां पुलिस से लेकर बड़े अधिकारी आते हैं। ऐसे में उनका सेक्स रेक्ट बंद नहीं हो सकता।
वीडियो में दो सेक्स वर्कर ने खुलासा किया है कि इस धंधे में दर्जनों युवतियां और महिलाएं शामिल हैं। कथित काल गर्ल्स ने कबूला है कि उन्हें एक रात बिताने के ग्राहक से 2 से चार हजार रुपये तक पैसे मिलते हैं। स्टिंग ऑपरेशन में बताया गया है कि कॉल गर्ल्स को तीन हजार काल्स आई हैं। दोनों कॉल गर्ल्स ने खुलासा किया है कि इस धंधे में नाबालिग लड़कियां भी हैं।