{"_id":"80c33e568ac4a25fe8ddd96607f2f0c2","slug":"school-van-accident-at-dharmshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में स्कूल वैन पलटी, छह छात्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला में स्कूल वैन पलटी, छह छात्र जख्मी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा के धर्मशाला के पास सोमवार सुबह एक स्कूल वैन सड़क से पलट गई। हादसे में वैन सवार छह छात्रों को चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। वैन में धर्मशाला के सेक्रेट हार्ट स्कूल के कुल आठ छात्र सवार थे।
जैसे ही यह वैन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के पास से गुजरी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
जोनल अस्पताल पहुंचाए सभी घायल
बाद में स्थानीय लोगों ने घायल हुए छह स्कूली छात्रों को जोनल अस्पताल पहुंचाया। हादसे का पता चलते ही छात्रों के अभिभावक अस्पताल पहुंच गए।
कुल छह में से तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, तीन अन्य बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।