फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school girl raped at shimla.

चॉकलेट का लालच देकर तीसरी की छात्रा से रेप

Fri, 05 Sep 2014 10:26 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
school girl raped at shimla.

चॉकलेट का लालच देकर एक शातिर ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना दिया। मामला शिमला के कसुम्पटी इलाके का है। यह मासूम बच्ची यहां एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिन से इस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसीलिए इसने एक पुख्ता योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। ये घटना वीरवार शाम की बताई जा रही है। आरोपी कसुम्पटी में ही एक मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


यह बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम इसने बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे चॉकलेट देने का झांसा दिया। बच्ची भी इसकी बातों में आ गई। बाद में आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर हुआ संदेह

school girl raped at shimla.

पुलिस के अनुसार बाद में डरी सहमी बच्ची वापस अपने घर पहुंची। यहां अचानक इसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को इसकी हालत पर संदेह हुआ तो इससे कारण पूछा। बच्ची ने भी पूरी बात बता दी।

इसके बाद परिजन कसुम्पटी चौकी पहुंचे और शिकायत दी। बाद में बच्ची के बताए अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

उधर, बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। एएसपी भजन देव नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुराचार का मामला लग रहा है।

शिमला में गैंगरेप के बाद दूसरी बड़ी घटना

school girl raped at shimla.

उधर, राजधानी शिमला में गैंगरेप के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। दो महीने पहले भी यहां एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। विवि की ये छात्रा फॉर्म भरने के बाद वापस लौट रही थी।

इसी दौरान जब यह अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तो दो आरोपियों ने इससे डरा धमकाकर गैंगरेप कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

बहरहाल राजधानी में एकाएक बढ़ रही इन घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस भले ही पुख्ता सुरक्षा का दावा कर रही हो मगर फिर भी ये वारदातें नहीं रुक पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed