फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scam of 26 lakh at agriculture cooperative society sujanpur hamirpur.

26 लाख डकार गए सहकारी सभा समिति के पदाधिकारी

Sat, 17 Jan 2015 08:58 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
scam of 26 lakh at agriculture cooperative society sujanpur hamirpur.

सुजानपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में 26 लाख का गबन हुआ है। शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में समिति के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजिलेंस ने धोखाधड़ी और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


समिति के असिस्टेंट रजिस्ट्रार विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि समिति के सचिव, पूर्व सचिव, निरीक्षक, अंकेक्षण निरीक्षक और अंकेक्षक ने समिति में करीब 26 लाख रुपये का घोटाला किया है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने रिकार्ड को कब्जे में लेकर छानबीन की। साथ ही पांचों समिति पदाधिकारियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

26 लाख रुपये का घोटाला

scam of 26 lakh at agriculture cooperative society sujanpur hamirpur.

जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने पाया है कि समिति में करीब 26 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। शनिवार को विजिलेंस टीम ने पांचों समिति सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि समिति के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी तरफ से कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed