फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sarita suicide case at hamirpur, father denied for investigation.

सरिता सुसाइड केस: पुलिस जांच में आया नया मोड़

Wed, 21 Oct 2015 09:03 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
sarita suicide case at hamirpur, father denied for investigation.

हमीरपुर के पीर सलूही के टिक्कर गांव में शादी से पहले लड़की के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस जांच से इंकार कर दिया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी ने शादी से इंकार करने वाली बात को कभी भी उन्हें नहीं बताया। लड़का-लड़की के परिवार शादी की तैयारियों और सामान की खरीददारी में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


सुनीता देवी उर्फ सरिता के पिता के बयान पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करने के बजाय सीआरपीसी की धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट में सरिता ने भी मंगेतर को तंग न करने की गुहार लगाई है। दिनेश वर्तमान में प्रदेश से बाहर मुंबई में नौकरी करता है। पुलिस अब सरिता और दिनेश दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। सुसाइड नोट फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी देसराज का कहना है कि लड़की के पिता के बयान ले लिए हैं। उन्होंने ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है। जिसके बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 176 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और सुसाइड नोट पर लिखावट के नमूनों की जांच करवाएगी। इसके बाद ही आत्महत्या के कारणों की पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से मना करने वाले मंगेतर से होगी पूछताछ

sarita suicide case at hamirpur, father denied for investigation.

मंगेतर के शादी से मना करने वाले युवक से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी परिवार गमगीन है, इसलिए परिजनों से भी पूछताछ एक दो दिन बाद ही होगी। वहीं, एक दो दिन में मंगेतर से भी पुलिस पूछताछ करेगी। हालांकि, युवती ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

लेकिन, तथ्यों को आधार बनाकर पुलिस पूछताछ जरूर करेगी। बताया जा रहा है कि युवती ने बीए कर रखी थी। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। माता पिता सहित उसके दो भाई थे। वहीं, हमीरपुर के कांगू का रहने वाला मंगेतर मर्चेंट नेवी में था। 10 दिन पहले ही लड़के की ओर से शादी से मना करने पर पीर सलूही के टिक्कर गांव की युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed