फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rupee 58 lakh currency seized in solan himachal pradesh

नाके पर चेकिंग के दौरान कार से जब्त किया 58 लाख कैश

Thu, 24 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 24 Mar 2016 12:10 AM IST
सार

  • बद्दी में दिल्ली निवासी से पकड़ा 58 लाख कैश
  • सोर्स ऑफ इनकम दिखाने में रहे नाकाम
  • 11 लाख समेत एटीएम उड़ा ले जाने के बाद लगाया था नाका

विज्ञापन
rupee 58 lakh currency seized in solan himachal pradesh
जब्त किए गए सभी नोट एक सीरियल नंबर के नहीं हैं। - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

हिमाचल के सोलन जिले में नाके के दौरान पुलिस ने एक कार से 58 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर लिया है। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सोमवार रात पुलिस ने नाके के दौरान दिल्ली निवासी व्यक्ति से कार में 58 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गाड़ी में बैठा व्यक्ति और चालक इतना पैसा कहां से लाए इसके कागजात नहीं दिखा सके। न ही सोर्स ऑफ इनकम बता सके। पुलिस ने राशि को कब्जे में लेकर गाड़ी को सीज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अब मामला और पैसा इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। बता दें कि पुलिस ने बरोटीवाला में एटीएम समेत 11 लाख रुपये उड़ाने के बाद नाका लगाया था।
विज्ञापन


बीते सोमवार रात करीब 11.30 बजे थाना प्रभारी दया राम ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने बरोटीवाला नाके पर हरियाणा के मंडावाला की ओर से आ रही गाड़ी डीएल-10सीएफ-1587 को जांच के लिए रोका। इस गाड़ी को बिहार के मधुबनी जिले का चालक राजकुमार चला रहा था। जबकि दिल्ली के मदन पार्क का निवासी अशोक कुमार पीछे बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना जाने का अजीब तर्क दिया

rupee 58 lakh currency seized in solan himachal pradesh
एसपी सोलन बशेर सिंह ने बताया कि पैसा इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है।

गाड़ी से एक बैग बरामद हुआ जो 1000 और 500 के नोटों से भरा हुआ था। गिनती करने पर 58 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। नोट एक सीरियल नंबर के नहीं थे। जब इनसे इस पैसे के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीएसपी गौरव सिंह ने नकदी पकड़ने की पुष्टि की है।

गाड़ी में सवार अशोक कुमार का कहना था कि वह कैश को दिल्ली से लुधियाना लेकर जा रहे थे। लेकिन सवाल यह उठता है कि लुधियाना जाने का रास्ते अंबाला और चंडीगढ़ से है, वह हिमाचल में किस लिए आ रहे थे? हालांकि, छानबीन के बाद अशोक ने बताया कि उसे बरोटीवाला में हिल व्यू अपार्टमेंट में एक व्यक्ति को कागजात देने थे।

पुलिस इस व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी। एसपी सोलन बशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी को सीज करने के बाद नकदी को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। पैसा इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। अब दोनों विभाग जांच में जुटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed